फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति महिला ऑटो चालक प्रेमी संग 47 लाख रुपये ले फरार, दोनों की तलाश में जुटी इंदौर पुलिस

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 26 Oct 2021 01:34 PM IST

इंदौर से एक फिल्मी कहानी जैसी खबर सामने आई है।दरअसल इंदौर पुलिस के पास एक ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर पुलिस भी हौरान हो गई।इंदौर में ४५ साल की महिला अपना घर छोड़ एक युवक के साथ चली गई। युवक ऑटो चालक था और महिला से 13 साल छोटा था।महिला ने घर में रखे 47 लाख रुपये भी उड़ा लिए।  इंदौर की हाजी कॉलोनी की ये घटना है जहां करीब आठ दिन पहले वह घर से चली गई और साथ ले गई 47 लाख रुपये। इसके बाद खजराना पुलिस थाने में पहुंचकर महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला प्रेम प्रसंग का है हालांकि रिपोर्ट महिला की गुमशुदगी की लिखी गई है। खजराना पुलिस की माने तो 8 दिन से लापता इस महिला को फिलहाल खोजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला करोड़पति परिवार से है और काफी संपत्ति की मालकीन है फिलहाल पुलिस फरार महिला और युवक को तलाश रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें