यूपी की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। नकल पर नकेल कसने की वजह से तकरीबन दस लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा पद्धति को और सरल करने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर जो भय है उसे दूर करना जरूरी है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की सलाह भी दी।