लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी 20 लीग का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। साथ में खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह साथ में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले मैच का टॉस किया। इस दौरान मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह और काशी रुद्रास के कप्तान कर्ण शर्मा मौजूद रहे। मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीता।