बरेली से लखनऊ पहुंचे एक परिवार ने भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की मांग की। परिजनों ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की। परिजनों में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया और उन्हें ईको गार्डेन भेज दिया।