पश्चिम बंगाल में 29 जून 2026 को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किए जाने की चर्चाओं के बीच लखनऊ स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता सुफियान निज़ामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सुफियान निजामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे संवेदनशील विषय पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी धर्मों, समुदायों और संबंधित पक्षों से व्यापक संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की विविधता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए किसी भी कानून पर विचार किया जाना चाहिए।