फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन, परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

Akash Dwivedi Updated Wed, 10 Jun 2026 07:37 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन राजधानी के नेशनल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकलते दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा का स्तर सामान्य से मध्यम रहा। कुछ अभ्यर्थियों के अनुसार हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे, जबकि सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े कुछ प्रश्नों ने चुनौती पेश की। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने अपने प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर उम्मीद जताई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। अब अभ्यर्थियों की निगाहें परिणाम और भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों पर टिकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें