फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: व्यापारियों ने फहराया तिरंगा, गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के 80वें राष्ट्रीय पर्व पर शनिवार सुबह मल्हौर स्टेशन रोड स्थित एल्डिको चौराहे पर शहीदों के सम्मान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में हुआ। ध्वजारोहण के बाद भाजपा चिनहट मंडल, व्यापार मंडल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में आरएसएस के आरसी सिंह, शुक्ला जी दादा, भाजपा चिनहट मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार, व्यापार मंडल जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत व अमन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें