आशियाना स्थित गुरुद्वारे के पास श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-एम में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित आनंदमय वर्षायोग चातुर्मास के दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ ने जानकारी देते हुए बताया कि चातुर्मास का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों का प्रसार और समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की। चातुर्मास के दौरान प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाजोपयोगी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।