फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वनडे मैच के चलते ट्रैफिक प्रतिबंध, कमता में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में किए गए बदलावों का असर शहर की सड़कों पर देखने को मिला। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के तहत शहीद पथ पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। कमता से अमौसी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिए जाने के कारण कमता चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली जब एक एंबुलेंस भी यातायात जाम में फंस गई, जिससे लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और पूर्व सूचना की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े। भीषण गर्मी में जाम के कारण वाहन चालकों, यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। लोग पेयजल और छांव की तलाश करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति लंबे समय तक प्रभावित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें