राजधानी के सहकारिता भवन में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया। पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लिए यह अवसर विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वर्ष 1947 से 1950 तक स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गौरव का विषय है, क्योंकि इसी मंत्रालय की नींव डॉ. मुखर्जी ने रखी थी।