इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहे उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ के दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को संघ के पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी गई। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन और अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। लखनऊ मंडल से मंडलीय सचिव के पद पर नेहा सिंह सिसोदिया का नाम प्रस्तावित किया गया। चित्रकूट मंडल से दीप्ति सिंह, देवीपाटन मंडल से वीपी सिंह, अयोध्या से कादंबरी त्रिपाठी, प्रयागराज से अभिषेक सिंह और वाराणसी मंडल से अनिल मिश्रा का नाम मंडलीय सचिव के लिए प्रस्तावित किया गया। गोरखपुर मंडल से शिवम द्विवेदी और बस्ती से राकेश गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया।