लखनऊ में धर्मांतरण के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण को लेकर अपनी चिंता जताई और इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए ‘फादर और चादर से सतर्क रहें’ का नारा भी दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।