हजरतगंज स्थित महिला थाने में अमर उजाला द्वारा आयोजित 'दोस्त पुलिस' कार्यक्रम के तहत लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्राओं को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने कार्यक्रम में साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर बुलिंग, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न दें और व्यक्तिगत बैंकिंग या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।