लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री रजनी तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पदक प्राप्त करने वाले कुल विद्यार्थियों में लगभग 75% बेटियां हैं, जो बदलते और 'विकसित भारत' की एक सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि औपचारिक शिक्षा पूरी होने के बाद असली व्यावहारिक शिक्षा और देश की ज़िम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। आचार्य चाणक्य के कथन "विद्या धनं सर्वधनं प्रधानम्" का स्मरण कराते हुए उन्होंने छात्रों को ज्ञान का संवाहक बनने, स्वयं को मजबूत करने तथा समाज व राष्ट्र को नई दिशा देने की अपील किया।