लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में भगवान श्री परशुराम के 20वें जन्मोत्सव समारोह के तहत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास डॉ योगेश व्यास महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने धर्म, भक्ति और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।