फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुबग्गा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, चरक इंस्टिट्यूट में गूंजा सशक्त नारी का संदेश

सशक्त नारी–सशक्त प्रदेश के संकल्प को लेकर दुबग्गा पुलिस ने सोमवार को चरक इंस्टिट्यूट कॉलेज में बड़ा आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा, एसीपी काकोरी शकील अहमद और दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने अपराध की रोकथाम, सुरक्षा उपायों और सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “महिलाएं सजग रहें, आत्मविश्वासी बनें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। वहीं विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने और हर कदम पर निर्भीक रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि नारी अपने अधिकारों को पहचाने और समाज में अपनी ताकत को साबित करे। मंच से गूंजे मजबूत संदेश सशक्त नारी ही सशक्त प्रदेश की पहचान है।मिशन शक्ति से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी। दुबग्गा पुलिस की यह पहल महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संकल्प लेकर आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें