मालीपुर-जाफरगंज स्टेशन के मध्य स्थित गेट संख्या 75 स्पेशल लाइन ट्रैक की मरम्मत होने के कारण रविवार को रेलवे फाटक बंद रहा। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, यह मार्ग दिन भर वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता है। रेलवे की ओर से रेल फाटक पर मरम्मत का कार्य करने के लिए इसे बंद कर दिया गया। ऐसे में यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की ओर से मालीपुर चौराहा पर बैरिकेडिंग लगा दी गई, जिससे कोई भी वहां रेल फाटक की ओर न जा पाए। इस दौरान वाहन चालकों को पांच से छह किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि रेलवे ने 31 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से बजे तक बंद होने की सूचना पहले से दी थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने परेशानी साझा की।