महाराजा अग्रसेन पार्क तिलक नगर ऐशबाग में श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से होने वाले तीन दिवसीय श्याम निशानोत्सव एवं खाटू श्याम यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता करते समिति के सचिव अनुपम मित्तल जानकारी देते हुए साथ में अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल और भरत भूषण। यह आयोजन 20 फरवरी से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। 44वां श्याम निशानोत्सव में भजन संध्या और सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा श्याम भक्तों की ओर से निकली जाएगी। यह यात्रा अग्रसेन पार्क से निकलकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी।