भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ और पंजाब के बीच होने वाले आईपीएल के अंतिम लीग मैच से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में लांस क्लूजनर ने टीम के तेज गेंदबाजों की चोट को लेकर प्रतिक्रिया दी। Lucknow Super Giants के मुख्य सहायक कोच क्लूजनर ने कहा कि लगातार क्रिकेट और व्यस्त शेड्यूल के कारण खिलाड़ियों पर शारीरिक दबाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है और उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है।