फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शटर तोड़कर मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

ishwar ashish Updated Mon, 23 Feb 2026 07:57 PM IST

मड़ियांव थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक सिंह की सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना इलाके में मां दुर्गा कॉम्प्लेक्स में श्री मोबाइल नाम से दुकान है। अभिषेक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद की। सुबह आठ बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर उठा होने की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि देर रात करीब 2:40 बजे से 3:20 बजे के बीच दो बदमाशों ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में रखे करीब 30 नए मोबाइल फोन, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट और लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वही घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें