वृंदावन क्षेत्र के पास शहीद पथ पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक Tata Safari अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए बीच डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभाली और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित हटाने तथा यातायात को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए गए।