लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विक्रांत खंड के उथोपियन लेक्स में वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा खर्कवाल और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष शामिल हुईं। सावन के पारंपरिक रंगों से सजे आयोजन में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को सावन और भारतीय संस्कृति के महत्व से अवगत कराते हुए सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में झूला झूलकर और गीत-संगीत के साथ सावन का उत्सव मनाया। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।