फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन के लिए सज गई दुकानें, राजवाड़ा पैटर्न साड़ी ढाई हजार से लेकर 30 हजार रेंज तक उपलब्ध

सावन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 30 जुलाई से भोलेनाथ की आराधना और त्योहारों का माह शुरू हो जाएगा। महिलाओं ने कजरी तीज, हरियाली तीज और अन्य त्योहारों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरे रंग की साड़ियां, लहंगा, सलवार सूट और कुर्ती की खरीदारी से बाजार में भी रौनक दिखने लगी। इस बार सावन को लेकर राजवाड़ा पैटर्न की साड़ी की मांग अधिक है। लहरिया लहंगा भी अधिक पसंद किया जा रहा है। बाजार में राजवाड़ा पैटर्न साड़ी ढाई हजार से लेकर 30 हजार रेंज तक की उपलब्ध है। लहंगा का रेंज भी दो हजार से 40 हजार तक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें