लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चलाते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद आरटीओ परिवर्तन प्रभात पांडे, ए आरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।