फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, समझाने पर उतरा नीचे

दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने कहा कि "जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा।" उसकी इस हरकत से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि राजबाला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवक राजू यादव से बातचीत कर उसे शांत कराया और उसकी मांगों पर संबंधित अधिकारियों से बात कराने का आश्वासन दिया। समझाने-बुझाने के बाद राजू यादव टंकी से नीचे उतर आया। नीचे आने के बाद वह भावुक हो गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों के पैरों में गिर पड़ा। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। युवक की मांगों को सुनने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें