फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीतापुर रोड पर संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

मड़ियांव थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड स्थित भिटौली पुल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शव की तलाशी ली। पास में ही युवक की बाइक खड़ी थी और जेब से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल पर कॉल करने के बाद मृतक की पहचान सीतापुर निवासी सतेंद्र (20) के रूप में हुई। सतेंद्र आईआईएम रोड स्थित रामचंद्र मिशन के सामने अपनी मां मुन्नी देवी के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता राम बालक सीतापुर में चौकीदार हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से एक इंजेक्शन मिला है। आशंका है कि उसने नशे के लिए इंजेक्शन लगाया हो। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें