फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीमैप के 48वें वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन

लखनऊ स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान (सीमैप) का 48वां वार्षिक दिवस समारोह मंगलवार को सीमैप परिसर स्थित उत्सव हॉल में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और संस्थान से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में शोध, नवाचार और किसानों तक तकनीक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वार्षिक दिवस के अवसर पर संस्थान की उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जा रही है। समारोह में संस्थान के वैज्ञानिक और कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें