फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: लकड़ी खरीद कर लाते हैं और खाना बनाते हैं क्योंकि पेट की भूख को शांत करना भी जरूरी है

मायापुरी कॉलोनी कल्याणपुर यादव चौराहे के पास रहने वाले शांतनु कुमार बताते हैं कि पिछले डेढ़ सालों से वह यहां पर अपने दोस्तों के साथ रह रहे हैं और मार्केटिंग की नौकरी भी करते हैं पर कुछ दिनों से गैस की कीमत से यह और उनके साथ ही सभी लोग काफी परेशान हैं। गैस नहीं मिल पा रही है और खाना कैसे बनाएं उनके लिए सबसे बड़ी समस्या है। ये लोग मार्केट से ₹14 किलो लकड़ी खरीद कर लाते हैं और जिस दिन लकड़ी नहीं मिलती इधर-उधर कहीं निकले तो लकड़ी लेकर घर चले आते हैं। शांतनु बताते हैं कि पहले गैस ₹100 किलो हम भरवा लेते थे लेकिन अब ढाई सौ रुपए किलो भरी जा रही है जो हम लोगों के बजट के बाहर हैं । हम सब लोगों ने मिलकर देसी पारंपरिक खाना बनाने का शुरूआत किया। छत पर ईटों से चूल्हा बनाया और इस पर सुबह शाम खाना बना रहे हैं। कहा कि लकड़ी गैस से सस्ती जरूर है पर हम लोगों के काम और रोजमर्रा की दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें