फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एवं वेक्टर एक्स ने किया एमओयू

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने सॉकर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (वेक्टर एक्स) के साथ उपकरण एवं बॉल पार्टनर के रूप में साझेदारी की। यह समझौता आज स्थानीय होटल में SGFI अध्यक्ष व अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार व विकास गुप्ता, प्रबंध निदेशक, सॉकर इंटरनेशनल प्रा. लि. (वेक्टर एक्स) की उपस्थिति में हुआ। SGFI की सभी राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिताओं के लिए वेक्टर एक्स आधिकारिक बॉल और उपकरण साझेदार रहेगा।वह फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल में उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।डनलप टेनिस और स्क्वैश में बॉल पार्टनर रहेगा। साझेदारी की अवधि प्रारंभिक रूप से 2 वर्ष की होगी। एसजीएफआई अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि SGFI प्रतिवर्ष 44 खेलों में 256 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। 60 हजार से अधिक खिलाड़ी तीन आयु वर्गों (U-14, U-17, U-19) में भाग लेते हैं। इस एमओयू के माध्यम से स्कूली एथलीटों को विश्वस्तरीय उपकरण और अनुभव प्रदान करना। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 7 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनकी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। वेक्टर एक्स के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने बताया कि SGFI भारत का सबसे बड़ा स्कूल खेल महासंघ है।वेक्टर एक्स ग्रासरूट लेवल पर युवा प्रतिभाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह साझेदारी भारतीय स्कूली खिलाड़ियों को भविष्य के चैंपियन बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि जनवरी 2023 से SGFI को एक पारदर्शी, डिजिटल रूप से संचालित और एथलीट-केंद्रित संस्था के रूप में स्थापित किया गया। भारत सरकार, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से SGFI को आधिकारिक मान्यता प्राप्त। वर्तमान में 45 संबद्ध इकाइयां कार्यरत। SGFI देश का पहला फेडरेशन जिसने 5 लाख से अधिक प्रमाण पत्र DG Locker पर अपलोड किए। 2011 से 2025 तक के प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध। भविष्य की प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 7 दिनों के भीतर DG Locker पर जारी किए जाएंगे। परिणाम और प्रमाण पत्र तैयार करने की स्वचालित प्रणाली (AMS) लागू। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और डेटा की प्रमाणिकता सुनिश्चित की है। खिलाड़ियों का पंजीकरण आधार लिंक्ड सिस्टम से जुड़ा।जन्म तिथि सत्यापन और उपस्थिति बायोमेट्रिक आधारित।SGFI भारत का पहला फेडरेशन जिसने यह तकनीक अपनाई।पहली बार SGFI ने आयोजकों को 1.5 करोड़ की प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता दी। 2017 के बाद पहली बार खेल नियमों का अद्यतन किया गया। 2025 में 4 खेलों के नियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संशोधित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें