फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

लखनऊ के केकेवी कॉलेज में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों से बातचीत करने पर अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट का सेक्शन तुलनात्मक रूप से सरल और स्कोरिंग रहा। वहीं, गणित के सेक्शन ने अभ्यर्थियों को थोड़ा परेशान किया। कानपुर और हरदोई से आए छात्रों ने बताया कि बीजगणित, त्रिकोणमिती और प्रायिकतासे जुड़े प्रश्न काफी समय लेने वाले रहें। केमिस्ट्री, बायोलॉजी और करंट अफेयर्स के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को काफी राहत मिली। हरदोई से आई दिव्या ने बताया कि अगर तैयारी अच्छी हो तो पेपर कठिन नहीं था। हालांकि, बीजगणित और त्रिकोणमिति के कुछ सवालों ने थोड़ा उलझाया। वहीं अंबेडकरनगर से आई कुसुम ने बताया कि मेरा यह पहला प्रयास था। गणित थोड़ा कठिन लगा, लेकिन साइंस और जीके के प्रश्न काफी अच्छे थे। कानपुर से आए कान्हा मिश्रा ने बताया कि "फिजिक्स में ग्राफ आधारित प्रश्न थोड़े ट्रिकी थे। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट की चुनौती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें