बिजली विभाग की लापरवाही, लोहिया पथ पर कुछ महीने पहले अंडरग्राउंड बिजली के तार डाले गए थे। जिसके बाद तारों के बंडल लपेटने वाले रोलर को विभाग ने बीच सड़क लोहिया पथ पर ऐसे ही छोड़ दिया। यह कभी भी रात के अंधेरे में हादसे का सबब बन सकते है। इनको अब तक हटाया नहीं गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी भी जताई थी। इसके बावजूद अभी तक रोलर सड़क किनारे पड़े हुए है।