फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम योगी बोले- देश की आजादी को बनाए रखने में 140 करोड़ लोगों की सामूहिक भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी और उसके महत्व को लेकर कहा कि लंबे समय बाद आज ही के दिन भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता भारत माता के महान सपूतों और बलिदानियों के त्याग व तपस्या का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की इस आजादी को लंबे समय तक बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए किसी एक व्यक्ति, संप्रदाय या जाति का प्रयास पर्याप्त नहीं होगा। देश के 140 करोड़ लोगों को सामूहिक रूप से इस प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना चाहिए। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें