फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रविंद्रालय से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, भक्तों से गूंजे जयकारे

चारबाग स्थित रविंद्रालय से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच भक्तों ने रथ के साथ नगर भ्रमण किया। मुकुंद बैंड की मनमोहक प्रस्तुति यात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जिसने पूरे मार्ग को भक्तिमय माहौल से भर दिया। रथयात्रा चारबाग, नाका, बांसमंडी होते हुए हजरतगंज की ओर अग्रसर हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें