फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रश्मिस्थी पर्व में बोले केशव मौर्य, संस्कृति संरक्षण से मजबूत होगी पहचान

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय रश्मिस्थी पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में पूर्व जल मंत्री महेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया और सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की। समारोह में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, कलाकार और संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें