बीते दिन लखनऊ के पीजीआई इलाके में बीच सड़क रस्सी से बांधकर पेड़ काटने के दौरान युवक की रस्सी में गर्दन फंसने से गर्दन कट गयी और मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा में सड़क जामकर मुआवजे और बहन को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।