फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजधानी में अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर और पैगोडा के तर्ज पर तैयार हो रहा दुर्गा पूजा पंडाल

जानकीपुरम सेक्टर-ई के कॉमर्शियल पार्क में विश्व का सबसे विशाल दुर्गा पूजा परिसर आकार ले रहा है। करीब दो लाख स्क्वॉयर फीट में फैला यह पंडाल बाहर से पैगोडा शैली और भीतर से लॉस एंजलिस के स्वामी नारायण मंदिर की भव्यता का संगम होगा। यह दावा करते हुए आयोजकों ने बताया कि 115 फीट चौड़ा, 105 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा, यह पंडाल न केवल भक्तों की आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि अपने स्थापत्य से भी लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा। उत्सव पूजा समिति ने 1995 में शुरुआत की थी। इस साल समिति का 31वां आयोजन है। समिति के महामंत्री राकेश पांडेय ने बताया कि पहले पंडाल इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास सजता था, लेकिन इस बार आयोजन को जानकीपुरम शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें