लखनऊ में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। दोपहर में ही आसमान में बादल छा गए और वातावरण सुहाना हो गया। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।