पशुपालन विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कांक्लेव में देश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में बकरी दूध, बकरी के दूध का घी समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए। जगह की कमी होने पर गुरु ग्राम से आई एक कंपनी ने हरा चारा उगाने का मॉडल पेश किया। जोधपुर से आए केंद्रीय विकास बोर्ड के अधिकारियों ने प्रदेश में भेड़पालन की उपयोगिता बताई।