फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

महानगर स्थित बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान के प्रांगण में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से स्वाधीनता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने ससम्मान ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद डीआरएम ने शानदार परेड की सलामी ली। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रेलवे कर्मचारियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डीआरएम ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को देश की प्रगति और सेवा के लिए अपना योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। समारोह के दौरान परिसर में तिरंगा शान से लहराता नजर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें