फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुरुष आयोग की मांग को लेकर कैसरबाग में प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए कई मुद्दे

पुरुष आयोग की स्थापना की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से आए सदस्यों ने चारबाग रेलवे स्टेशन से मार्च निकालते हुए कैसरबाग स्थित पारिवारिक न्यायालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पुरुष आयोग आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पंत, जो चंडीगढ़ से लखनऊ पहुंचे थे, ने आरोप लगाया कि पुरुषों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को झूठे दहेज के मामलों में फंसाकर आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिससे कई युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पंकज पंत ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था परिवारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने पुरुष आयोग के गठन और पुरुषों से जुड़े मामलों के लिए प्रभावी कानूनी संरक्षण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पंकज पंत ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। यह बयान उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें