फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पारा में नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव में तीन युवक घायल

ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 09:03 AM IST

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सदरौना कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो नशे में धुत युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। इस हमले में तीन युवक मामूली रूप से घायल हो गए। कांशीराम कॉलोनी निवासी अंशु गौतम के मुताबिक रात 9 बजे फिनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से ज्योति लेकर भक्तों के साथ जागरण स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सदरौना के पास पहले से मौजूद दो युवकों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। जब भक्तों ने आपत्ति जताई तो युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में पथराव कर दिया। पथराव में अक्षय पाल,अंशु गौतम और सत्यम पाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों को सुरक्षित जागरण स्थल तक पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि के चलते इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें