पीएम मोदी ने कहा, मेड इन इंडिया का सामान आज दुनिया भर में पहुंच रहा है। यूपी में एक जनपद एक उत्पाद का बड़ा अभियान चल रहा है। दूसरी तरफ राज्य में ही डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने जिस ब्रह्मोस का जलवा देखा वो अब लखनऊ में बन रहा है। वो दिन दूर नहीं जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाएगा।