लखनऊ के शहीद स्मारक पर ठेका और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोशलिस्ट मजदूर सभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काम के घंटे 8 निर्धारित करने, श्रमिकों को स्थायी नौकरी देने और वेतन व सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से श्रमिक हितों में ठोस निर्णय लेने की अपील की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर संकट बना हुआ है।