लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम की सदन की बैठक में पार्षद मुकेश सिंह मौंका, मौल्वीगंज वार्ड से मेयर सुषमा खर्कवाल के सामने पार्षद प्रमोद सिंह राजन, कॉलविन तालुकेदार वार्ड ने कहा की नाले से शिल्ट निकाली जा रही और वहीं छोड़ दी जा रही है। जबकि इसका ठेका रामकी कंपनी के पास है। कंपनी के सलाहकार शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि शिवरी प्लांट में इसको नहीं डाला जा रहा है और वहां से वापस कर दिया जा रहा है। पार्षद ने आरोप यह भी लगाया है कि रामकी कंपनी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां कम कर दी गई है। घर घर कूड़ा उठान में दिक्कत आ रही हैं।