आलंबन एसोसिएट चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रत्यक्ष कर भवन के ऑडोटोरियम में आयोजित अंगदान जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर में स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं, सिर्फ अपने पुराने भोजन की ओर लौटना है। पहले जो मोटा अनाज ( ज्वार, सांवा, रागी आदि) खाया जाता था, उसमें सभी तत्व पर्याप्त मात्रा हैं। मोटे अनाज के सेवन के बाद किसी भी सुपर फूड की जरूरत नहीं है। रिफाइंड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से बचना होगा। रोजाना कम से कम 10 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। पानी का सेवन भी अधिक से अधिक करें। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वार्थपरक जीवन शैली से बाहर आना होगा।