मॉन्टफोर्ट ने जीता अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल अन्तर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब। चौक स्टेडियम में मुख्य यूपी हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव डॉ आनंदेश्वर पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को दी ट्रॉफ़ी। सिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिली उपविजेता की ट्रॉफी, इस दौरान कन्हैया लाल, एसके तिवारी उप क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ़ ख़ान समेत कई आन्या मौजूद रहे। विजेता की ट्रॉफी मिलते ही खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 4-3 से मिली जीत। मॉन्टफोर्ट के कौस्तुभ सिंह को मिला बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार, अली ओवैश बने बेस्ट डिफेंडर। जागरण पब्लिक स्कूल के अरिंदम बेस्ट मिडफील्डर और सिटी इंटरनेशनल के तेजस कश्यप को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मिला।