फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मनकामेश्वर मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महंत दिव्या गिरी ने जताई नाराजगी

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर परिसर में नगर निगम द्वारा लगाए गए गेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गेट लगाए जाने के बाद सभासद का नाम छुपने को लेकर पार्षद रणजीत सिंह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस टिप्पणी के विरोध में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों को मर्यादा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। महंत दिव्या गिरी ने पार्षद की टिप्पणी को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर और उससे जुड़े विषय आस्था से जुड़े हैं, इसलिए ऐसे मामलों में बयानबाजी करते समय जिम्मेदारी और संयम बरतना जरूरी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें