हजरतगंज नरही में स्थित सरकार की ओर से संचालित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल को खाली कराने के विरोध में शनिवार को शिक्षकों के साथ छात्राएं व उनके अभिभावक भी धरने पर बैठ गए। छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान योगी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे विद्यालय पर जबरदस्ती कब्जा किया गया है, हम लोग अब कहां पढ़ने जाएंगे? वहीं छात्राओं के साथ धरने पर बैठे अभिभावकों बोले ये विद्यालय बंद हुआ तो हम अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा हम दिन भर मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं, हमारे बच्चो के लिए यही विद्यालय ही सहारा है। यदि ये विद्यालय बंद हुआ तो गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे।