लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वास्तु खंड के महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक विनोदानंद शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराते हुए धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति और सत्कर्म से जीवन में सुख, शांति और आत्मिक संतोष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कथा का लाभ उठाकर आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का आह्वान किया।