राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश और संस्कृति विभाग की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कैसरबाग स्थित अकादमी परिसर के लाल बारादरी भवन में लाइव चित्रकला शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलाकार महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर आधारित चित्र बनाते नजर आए।